Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

भूमि संरक्षण कार्यालय और लाह केंद्र का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भूमि संरक्षण कार्यालय और लाह प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण कर योजनाओं को अक्टूबर से लागू करने के सख्त निर्देश दिए।

July 17, 2025
in झारखंड
A A
Minister Shilpi Neha Tirkey conducted a surprise inspection of the Land Conservation Office and Lac Center, gave instructions to expedite the schemes

Minister Shilpi Neha Tirkey conducted a surprise inspection of the Land Conservation Office and Lac Center, gave instructions to expedite the schemes

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को रांची स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय और नामकुम के सिदरौल स्थित भगवान बिरसा मुंडा लाह मूल्य संवर्द्धन शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने विभागीय योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को अक्टूबर माह से हर हाल में योजनाओं की शुरुआत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भूमि संरक्षण विभाग में कार्य संस्कृति सुधार पर जोर

औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति, कार्यालय की कार्य संस्कृति और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक, तालाब जीर्णोद्धार, ट्रैक्टर और पंपसेट वितरण जैसी योजनाओं की फाइलों की जांच की।

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभुकों को सरकारी अनुदान का अधिकतम लाभ मिले और योजना प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। विधायकों के अनुशंसा पत्रों के आधार पर लंबित योजनाओं की समीक्षा में सुस्ती के लिए उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

सख्त समय सीमा तय

मंत्री तिर्की ने कहा कि:

  • अगस्त माह तक JE/AEs सभी योजना स्थलों का निरीक्षण पूरा करें।
  • सितंबर में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी जांच प्रतिवेदन तैयार करें।
  • सभी योजनाओं की सूची अनुमोदन हेतु जिला उपायुक्त को भेजी जाए।
  • अक्टूबर में राज्यभर में कार्य आरंभ हो।

लाह केंद्र में उपकरणों की स्थिति पर असंतोष

इसके बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सिदरौल स्थित भगवान बिरसा मुंडा लाह मूल्य संवर्द्धन केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रशासनिक भवन और लाह गोदाम का निरीक्षण किया। मंत्री ने कच्चा लाह संग्रहण, प्रसंस्करण और किसानों के प्रशिक्षण के लिए बनाए गए संसाधनों के रखरखाव में पाई गई खामियों पर नाराजगी जाहिर की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक किसानों को लाह उत्पादन और प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि इस क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकें और किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

राज्यभर में जारी होंगे निर्देश

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों को योजनाओं में तेजी लाने और तय समय सीमा में कार्य शुरू करने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।

 

 

Related Posts

Jharkhand Devasi Hembram daughter of Jamtara won a gold medal in Thailand; Babulal Marandi felicitated her
झारखंड

Jharkhand के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में जीता गोल्ड मेडल, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

May 19, 2026
DRDO Employee Dies in Ramgarh: Seen Roaming Alone at Night; Body Found Hanging from a Tree in the Morning
Breaking News

रामगढ़ में छुट्टियों पर घर आए DRDO कर्मी की मौत, रात को अकेले घूमते दिखे, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

May 19, 2026
Dhanbad: Attempted Robbery of Man Returning from Bank; Two Accused Arrested Thanks to Vigilance of Locals
क्राइम

Dhanbad में बैंक से लौट रहे व्यक्ति से छिनतई की कोशिश, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

May 19, 2026
Next Post
AJSU Party supports the movement of HEC contract workers, warns the management

HEC ठेका मजदूरों के आंदोलन को आजसू पार्टी का समर्थन, प्रबंधन को दी चेतावनी

Ranchi district administration's "Abua Sathi" will be more advanced, service will be temporarily closed for three days

रांची जिला प्रशासन का “अबुआ साथी” होगा और उन्नत, अस्थायी रूप से तीन दिनों तक सेवा रहेगी बंद

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Devasi Hembram daughter of Jamtara won a gold medal in Thailand; Babulal Marandi felicitated her

Jharkhand के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में जीता गोल्ड मेडल, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

May 19, 2026

रामगढ़ में छुट्टियों पर घर आए DRDO कर्मी की मौत, रात को अकेले घूमते दिखे, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

Dhanbad में बैंक से लौट रहे व्यक्ति से छिनतई की कोशिश, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra