Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए तीन अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं से राजधानी रांची समेत अन्य प्रमुख शहरों में लोगों को जाम से राहत मिलेगी और सफर आसान होगा.
तीनों बड़ी परियोजनाएं इस प्रकार हैं:
1. अरगोड़ा चौक से चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर
- लंबाई:75 किमी
- चौड़ाई: फ्लाईओवर – 10 मीटर, नीचे की सड़क – 7 मीटर
- फायदे: ट्रैफिक से राहत, सड़क के दोनों ओर नाली, यूटिलिटी डक्ट और रोशनी की बेहतर व्यवस्था.
2. करमटोली से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और रिंग रोड तक फोर लेन सड़क
- फ्लाईओवर लंबाई:2 किमी
- फोर लेन सड़क: 5 किमी से ज्यादा
- फायदे: मोराबादी और साइंस सिटी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सफर होगा आसान.
read more: झारखंड को जापानी निवेश से मिलेगा बूस्ट! JICA, JETRO और NEC से हुई अहम मुलाकातें
3. रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन रोड
- कुल लंबाई:7 किमी, जिसमें 800 मीटर एलिवेटेड रोड
- खास बातें: दोनों ओर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सोलर लाइट्स, ग्रीन जोन और बैठने की व्यवस्था.
- फायदे: डोरंडा, हीनू और हटिया जैसे इलाकों से स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा तेज और सुगम.
अन्य शहरों में भी ट्रैफिक सुधार के निर्देश
मुख्यमंत्री ने रांची की तरह जमशेदपुर, डालटनगंज और अन्य शहरों में भी ट्रैफिक सुधार की योजनाएं बनाने का निर्देश दिया है.
जैसे:
- जमशेदपुर-साकची सिटी फ्लाईओवर
- डालटनगंज-गढ़वा वैकल्पिक कॉरिडोर
- NHAI के ट्रांजिशन पॉइंट्स पर सुधार (रामगढ़, बरकाकाना आदि)
मुख्यमंत्री ने DPR तैयार कर जल्द शुरुआत के दिए निर्देश
इन परियोजनाओं की प्रस्तुति (Presentation) को देखने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत Detailed Project Report (DPR) तैयार करने और उसे तेजी से जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ राजधानी ही नहीं, राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधारने के लिए ठोस उपाय किए जाएं.
read more: झारखंड की राजनीति में बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह
योजना के पीछे उद्देश्य
इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य है:
- रांची में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करना
- नागरिकों के समय और ईंधन की बचत
- पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम करते हुए शहर की यातायात गति को बढ़ाना
- एयरपोर्ट और स्टेशन जैसी प्रमुख लोकेशनों को तेज और सुगम कनेक्टिविटी देना
इन योजनाओं की मंजूरी से रांची की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है. राज्य सरकार का उद्देश्य साफ है— बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को स्मार्ट शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना.
रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा
इन परियोजनाओं से सिर्फ सफर आसान नहीं होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. साथ ही राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कामों को समय पर पूरा किया जाए और उनकी नियमित समीक्षा भी हो, ताकि झारखंड को स्मार्ट और विकसित राज्य बनाया जा सके.
read more: अब नहीं मिलेगा ₹2500 हर महीने! मंईयां योजना से हटेंगी 17 हजार महिलाएं













