Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

राष्ट्रपति दौरे से पहले देवघर प्रशासन एक्शन में, दीक्षांत समारोह की तैयारी का लिया जा रहा जायजा

July 24, 2025
in झारखंड
A A
राष्ट्रपति दौरे से पहले देवघर प्रशासन एक्शन में, दीक्षांत समारोह की तैयारी का लिया जा रहा जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई 2025 को देवघर के दौरे पर रहेंगी. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और एम्स (AIIMS) प्रबंधन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गया है. इस समय देवघर में राजकीय श्रावणी मेला भी चल रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं. ऐसे में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मेले में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसे ध्यान में रखते हुए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है.

दीक्षांत समारोह की तैयारी का लिया जा रहा है जायजा

राष्ट्रपति मुर्मू AIIMS देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. इस समारोह के आयोजन को लेकर बुधवार को वरीय अधिकारियों की एक टीम ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक तैयारियों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कार्यक्रम प्रोटोकॉल के अनुरूप आयोजित हो और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे.

निरीक्षण करने वाली टीम में कई उच्च पदाधिकारी शामिल थे. इनमें वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, IG अखिलेश कुमार झा, संताल परगना IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा, DIG अंबर लकड़ा, देवघर DC नमन प्रियेश लकड़ा, और SP अजीत पीटर डुंगडुंग प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एम्स परिसर और दीक्षांत स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों ने AIIMS परिसर, दीक्षांत समारोह स्थल और रूट लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने सीटिंग अरेंजमेंट, पार्किंग, जन प्रवेश, आपातकालीन सेवाओं, बिजली आपूर्ति, और स्टेज मैनेजमेंट की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया. हर विभाग को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.

read more- रांची सदर अस्पताल बना देशभर में नंबर-1: आयुष्मान भारत योजना से लाखों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन प्राथमिकता में

राष्ट्रपति के कारकेड रूट — देवघर एयरपोर्ट से लेकर एम्स तक — का विशेष निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने पूरे रूट पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती, और ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारियों को देखा. साथ ही, सड़क से अतिक्रमण हटाने और रूट क्लियरेंस को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए.

श्रावणी मेला में न हो कोई व्यवधान

चूंकि राष्ट्रपति का दौरा श्रावणी मेले के दौरान हो रहा है, इसलिए प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई बाधा न आए. ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं को भी सक्रिय रखने की रणनीति बनाई गई है.

Read More: दरोगा पर छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला थाना में केस दर्ज

Related Posts

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
रांची

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026
Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post
मुजफ्फरपुर में कबाड़ कारोबारी की हत्या से बवाल: सड़क जाम, गाड़ियों में आगजनी, पुलिस पर भी भड़के लोग

मुजफ्फरपुर में कबाड़ कारोबारी की हत्या से बवाल: सड़क जाम, गाड़ियों में आगजनी, पुलिस पर भी भड़के लोग

कोसी नदी का जलस्तर पहली बार 1.73 लाख क्यूसेक के पार, बीरपुर बराज के 24 गेट खोले गए, तटबंध क्षेत्रों में अलर्ट जारी

कोसी नदी का जलस्तर पहली बार 1.73 लाख क्यूसेक के पार, बीरपुर बराज के 24 गेट खोले गए, तटबंध क्षेत्रों में अलर्ट जारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026

आज का राशिफल 26 मई 2026: क्या आपकी राशि में है धन लाभ? मेष से मीन राशि तक का जाने हाल

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra