शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

रांची सदर अस्पताल बना देशभर में नंबर-1: आयुष्मान भारत योजना से लाखों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को सबसे अधिक लाभ देने वाला अस्पताल बना रांची का सदर अस्पताल. 2 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज कर 115 करोड़ रुपये का क्लेम दर्ज कराया.

जुलाई 24, 2025
in Breaking News, रांची Ranchi
A A
रांची सदर अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: रांची का सदर अस्पताल एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर सुर्खियों में है. आयुष्मान भारत – मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में यह अस्पताल देश भर में पहले स्थान पर रहा है. इस उपलब्धि ने अस्पताल को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में मॉडल बना दिया है.

Table of Contents

Toggle
  • 2 लाख से अधिक मरीजों को मिला फ्री इलाज
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में तीन महीने में ही 12 करोड़ का क्लेम
  • राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुका है सम्मान
  • क्लेम से हो रहा आधारभूत ढांचे का विकास
  • पूरी टीम को मिल रहा इंसेंटिव, बना है काम का मॉडल

2 लाख से अधिक मरीजों को मिला फ्री इलाज

अब तक 2,02,859 मरीजों ने सदर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज कराया है. अस्पताल ने अब तक 115 करोड़ रुपये से अधिक का प्री-अथॉराइजेशन क्लेम दर्ज कराया है. इसका सीधा लाभ यह है कि मरीजों को निजी खर्च से मुक्ति मिली और उनकी जेब से भारी खर्च बचा.

वित्तीय वर्ष 2024-25 में तीन महीने में ही 12 करोड़ का क्लेम

सदर अस्पताल की उपलब्धियों की बात करें तो सिर्फ 2024-25 के पहले तीन महीनों में ही अस्पताल ने 12 करोड़ रुपये का क्लेम दर्ज कराया है. वहीं, 2023-24 में 51,968 मरीजों का इलाज कर 32 करोड़ की कमाई दर्ज की गई थी, जिससे अस्पताल की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता स्पष्ट होती है.

राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुका है सम्मान

2019 में रांची सदर अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के सफल संचालन के लिए देशभर के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में दूसरा स्थान मिला था. यह भी याद रखने वाली बात है कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी.

Read More: दरोगा पर छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला थाना में केस दर्ज

क्लेम से हो रहा आधारभूत ढांचे का विकास

आयुष्मान योजना के तहत मिले क्लेम अमाउंट से केवल सदर अस्पताल ही नहीं, बल्कि निचले स्तर के अस्पतालों में भी बड़ा बदलाव आया है. इन पैसों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, सर्जरी की सुविधा, उपकरण व दवाओं की खरीद की जा रही है. इससे पूरे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिली है.

पूरी टीम को मिल रहा इंसेंटिव, बना है काम का मॉडल

यह मॉडल इस तरह तैयार किया गया है कि स्वीपर से लेकर डॉक्टर तक हर स्तर पर काम करने वाले को इंसेंटिव का लाभ मिल रहा है. इससे पूरी टीम की भागीदारी बनी रहती है और इसका सीधा असर यह पड़ा है कि देश में सबसे अधिक प्री-अथ क्लेम और भुगतान रांची सदर अस्पताल से ही हो रहे हैं.

read more- कोसी नदी का जलस्तर पहली बार 1.73 लाख क्यूसेक के पार, बीरपुर बराज के 24 गेट खोले गए, तटबंध क्षेत्रों में अलर्ट जारी

Related Posts

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी
रांची Ranchi

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

जुलाई 17, 2026
70 MBBS seats added at RIMS; setback for SNMMCH.
Breaking News

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

जुलाई 17, 2026
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
Next Post
Breaking News: चीन सीमा के पास रूस का यात्री विमान लापता, 50 लोगों के साथ संपर्क टूटा, तलाशी अभियान जारी

Breaking News: चीन सीमा के पास रूस का यात्री विमान लापता, 50 लोगों के साथ संपर्क टूटा, तलाशी अभियान जारी

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: झारखंड सरकार दे रही एक करोड़ तक की स्कॉलरशिप, शुरू हुआ इंटरव्यू

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: झारखंड सरकार दे रही एक करोड़ तक की स्कॉलरशिप, शुरू हुआ इंटरव्यू

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

जुलाई 17, 2026

पिस्का और मुरी Railway Station का हुआ लोकार्पण, जानें क्या-क्या बदला और यात्रियों को क्या मिलेगा

कृषि को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस, Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra