शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

मुजफ्फरपुर में कबाड़ कारोबारी की हत्या से बवाल: सड़क जाम, गाड़ियों में आगजनी, पुलिस पर भी भड़के लोग

जुलाई 24, 2025
in बिहार Bihar News
A A
मुजफ्फरपुर में कबाड़ कारोबारी की हत्या से बवाल: सड़क जाम, गाड़ियों में आगजनी, पुलिस पर भी भड़के लोग
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार देर शाम कबाड़ कारोबारी मोहम्मद गुलाब (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर NH जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी दो कार और दो बाइक में आग लगा दी. हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

Table of Contents

Toggle
  • मझौलिया चौक पर हुई वारदात, तीन गोलियां मारी गईं
  • उग्र भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला
  • पुलिस पर लापरवाही के आरोप, केस दर्ज न करने का आरोप
  • वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ मामला शांत
  • एसएसपी का बयान: जल्द होगी गिरफ्तारी

मझौलिया चौक पर हुई वारदात, तीन गोलियां मारी गईं

घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक की है, जहां बुधवार रात लगभग 8 बजे मो. गुलाब अपनी कबाड़ की दुकान बंद कर बाहर बैठे थे. इसी दौरान अपराधियों ने सिर, गर्दन और सीने में तीन गोलियां मारी और फरार हो गए. पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

उग्र भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला

हत्या की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग मझौलिया चौक पर इकट्ठा हो गए और शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. भीड़ ने आरोपी पंसस तुफैल अहमद के घर के बाहर पहुंचकर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा.

पुलिस पर लापरवाही के आरोप, केस दर्ज न करने का आरोप

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि हत्या से पहले मारपीट की घटना को लेकर पुलिस को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिजनों का आरोप है कि आरोपी तुफैल अहमद का थाने में आना-जाना लगा रहता है, इसलिए उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ मामला शांत

स्थिति बिगड़ने पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, नगर एएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी विनिता सिन्हा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. देर रात एसएसपी सुशील कुमार खुद मौके पर आए और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर भीड़ शांत हुई.

एसएसपी का बयान: जल्द होगी गिरफ्तारी

एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि यह मामला हत्या का है और प्रारंभिक जांच में बच्चों के विवाद को कारण बताया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Related Posts

Bankipur By-election: Janshakti Janata Dal candidate Veena Manvi arrested after filing nomination; Tej Pratap Yadav makes a major allegation.
बिहार Bihar News

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, Tej Pratap Yadav का बड़ा आरोप

जुलाई 13, 2026
Bharat Tiwari Encounter
देश National News

Bharat Tiwari Encounter: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मां आशा देवी भी पहुंचीं; परिवार ने रखीं 5 बड़ी मांगें

जुलाई 12, 2026
MS Dhoni Birthday 2026
Sports

Ranchi से क्रिकेट की दुनिया के ‘थाला’ तक: 45वें जन्मदिन पर जानिए MS Dhoni की पूरी कहानी

जुलाई 7, 2026
Next Post
कोसी नदी का जलस्तर पहली बार 1.73 लाख क्यूसेक के पार, बीरपुर बराज के 24 गेट खोले गए, तटबंध क्षेत्रों में अलर्ट जारी

कोसी नदी का जलस्तर पहली बार 1.73 लाख क्यूसेक के पार, बीरपुर बराज के 24 गेट खोले गए, तटबंध क्षेत्रों में अलर्ट जारी

रांची सदर अस्पताल

रांची सदर अस्पताल बना देशभर में नंबर-1: आयुष्मान भारत योजना से लाखों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

जुलाई 17, 2026

पिस्का और मुरी Railway Station का हुआ लोकार्पण, जानें क्या-क्या बदला और यात्रियों को क्या मिलेगा

कृषि को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस, Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra