नई दिल्ली: देश के 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि: 30 नवंबर 2025
परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित (CBT)
एडमिट कार्ड: 5 नवंबर से 30 नवंबर तक डाउनलोड करें
परीक्षा केंद्र: देशभर के 170 शहरों में, अभ्यर्थी 5 शहरों की प्राथमिकता देंगे
CAT 2025 आवेदन शुल्क:
- सामान्य/OBC/EWS: ₹2600
- SC/ST/Divyang: ₹1300
CAT स्कोर से दाखिला इन IIMs में संभव:
अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, रांची, शिलांग, उदयपुर, विशाखापट्टनम समेत कुल 21 IIMs में एडमिशन संभव होगा।
NIAMT रांची एडवांस डिप्लोमा कोर्स 2025: 31 जुलाई तक करें आवेदन
रांची: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी (NIAMT), रांची द्वारा एडवांस डिप्लोमा कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है।
परीक्षा तिथि: 10 अगस्त
परिणाम जारी: 13 अगस्त
नामांकन: 18 से 20 अगस्त
क्लास शुरू: 25 अगस्त से
पात्रता: B.Sc (PCM), डिप्लोमा या BE/B.Tech पास छात्र
कोर्स डिटेल:
- फाउंड्री टेक्नोलॉजी – 58 सीटें
- फोर्ज टेक्नोलॉजी – 57 सीटें
छात्रवृत्ति: ₹3000 प्रति माह
CUJ PG Admission 2025: बची सीटों पर 31 जुलाई तक करें आवेदन
रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में सत्र 2025-26 के लिए PG कोर्स में अब भी 37% सीटें खाली हैं। जिन छात्रों ने CUET PG 2025 दिया है और पहले राउंड में दाखिला नहीं ले सके थे, उनके पास 31 जुलाई तक आवेदन का मौका है।
आवेदन मोड: Google Form (CUJ Official Website)
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/OBC/EWS: ₹800
- SC/ST: ₹400
- दिव्यांग/महिला उम्मीदवार: ₹200













