Lok Sabha: संसद के मानसून सत्र के छठे दिन लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस शुरू नहीं हो पाई। विपक्ष के हंगामे और बिहार वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) मुद्दे को लेकर सदन में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। परिणामस्वरूप, लोकसभा की कार्यवाही को अब तक तीन बार स्थगित किया जा चुका है।
सरकार की ओर से इस महत्वपूर्ण चर्चा के लिए कुल 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन विपक्ष द्वारा ऐन वक्त पर नई शर्तें रखने के कारण चर्चा टल गई।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का तीखा हमला: “यह संसद चलाने का तरीका नहीं”
केंद्रीय मंत्री किरें रिजिजू ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा,
“सभी ने मिलकर फैसला किया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा होगी, लेकिन ऐन वक्त पर विपक्ष ने यू-टर्न ले लिया। यह धोखा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अपने वादे से पलट गए हैं।”
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
उन्होंने यह भी कहा कि संसद को शर्तों पर नहीं चलाया जा सकता और विपक्ष पाकिस्तान की भाषा न बोले।
राजनाथ सिंह करेंगे बहस की शुरुआत, अमित शाह और एस. जयशंकर देंगे जवाब
सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस की शुरुआत करेंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद हैं।
बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे को लेकर विपक्ष का अड़ंगा
विपक्ष ने मांग की है कि पहले सरकार यह वादा करे कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के बाद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर भी सदन में बहस होगी। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की, जिसके चलते आज तीसरी बार लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








