World News: Thailand की राजधानी बैंकॉक में एक अज्ञात व्यक्ति ने बीच बाजार में दिनदहाड़े अचानक फायरिंग शुरु कर दी. इस दौरान आरोपी सहित 6 लोगों की मौत हो गई.
घटना बैंकॉक की ‘ओर टो को’ बाजार की
इस संदर्भ में थाई पुलिस ने बताया कि यह वारदात आज सुबह की है. जहां आरोपी ने बाजार में मौजूद लोगों पर गोली चलाने के बाद खुद पर गोली चला ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है, घटना बैंकॉक की ‘ओर टो को’ बाजार की है.
read more- कौन था कुख्यात इनामी अपराधी डब्लू यादव? UP में क्यों हुआ एनकाउंटर…
read more- केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी धनबाद से गिरफ्तार













