गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला आरोपी धनबाद से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

जुलाई 28, 2025
in Breaking News, क्राइम Crime, रांची Ranchi
A A
केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी धनबाद से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: बीते दिनों सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें देश के केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

read more- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दोबारा जान से मारने की धमकी, रांची पुलिस कर रही जांच

मामला 26 जुलाई 2025 का है जब वरीय पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मंत्री संजय सेठ के निजी मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों (6209401932 और 9431706452) से कॉल व मैसेज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

सूचना के आधार पर पंडरा ओपी में सनहा दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस दल ने अभियुक्त नित्यानंद पाल, पिता स्वर्गीय सीताराम पाल को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बागा बाजार, नारायणपुर का निवासी है तथा वर्तमान में हरिहरपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर, जिला धनबाद में रह रहा था।

read more- कौन था कुख्यात इनामी अपराधी डब्लू यादव? UP में क्यों हुआ एनकाउंटर…

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से धमकी देने में प्रयुक्त आई टेल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में नित्यानंद पाल ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अक्सर बड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता रहा है।

पूर्व में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, नित्यानंद पाल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 57/17 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 354, 379 और 504 में मामला दर्ज है। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 397/25, दिनांक 28.07.2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(3), 308(4), 352 और 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

सीएम हेमंत सोरेन को डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का मिला निमंत्रण
रांची Ranchi

सीएम हेमंत सोरेन को डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का मिला निमंत्रण

जुलाई 23, 2026
Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम
Breaking News

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

जुलाई 23, 2026
Breaking News: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बवाल! कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Breaking News

Breaking News: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बवाल! कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जुलाई 23, 2026
Next Post
Laughter Chefs Grand Finale: Karan Kundra and Elvish Yadav became winners, Reem Sheikh and Aly Goni were runners-up

Laughter Chefs Grand Finale: करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने विनर, रीम शेख और एली गोनी रहे रनरअप

Palamu News: He kept having relations with her for four years by promising marriage, police took action on the complaint of the girl

Palamu News: चार साल तक शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, युवती की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

BJP attacks Congress over JPSC issue; says protests in Delhi over NEET, while scams in Jharkhand are being covered up.

JPSC मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- दिल्ली में NEET पर प्रदर्शन, झारखंड में घोटालों पर पर्दा

जुलाई 23, 2026

NEET Protest : मोदी सरकार के खिलाफ CJP का आंदोलन जारी… लेकिन विपक्ष के लिए यह एक मौका… जानिए कैसे?

सीएम हेमंत सोरेन को डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का मिला निमंत्रण

झारखंड सरकार ने RIMS रांची के लिए मंजूर किए 497.52 करोड़, वेतन, दवाइयों और आधुनिक सुविधाओं पर होगा खर्च

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra