Jharkhand: पलामू जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में शहर महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read More: केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी धनबाद से गिरफ्तार
आरोपी की पहचान शैलेंद्र कुमार रवि (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिले के कांडी इलाके का निवासी है। वह मेदिनीनगर में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और पीड़िता के घर के पास ही किराए पर रह रहा था।
जान-पहचान से शुरू हुआ प्रेम संबंध
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता के बीच जान-पहचान के बाद नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत दी।
Read More: झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश से बढ़ी चिंता ; अलर्ट जारी
प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी गिरफ्तार
महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने जानकारी दी कि युवती के आवेदन की जांच के बाद दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। तत्पश्चात पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र कुमार रवि को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी सरकारी अस्पताल में कराया गया है और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








