Jharkhand News: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में एक भव्य सम्मान समारोह में झारखंड के 744 स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित किया। इस दौरान रांची सदर अस्पताल को देशभर में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत नंबर-1 अस्पताल घोषित किया गया और 50 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा, “जब तक झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को जनता के अनुकूल नहीं बना देता, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।” उन्होंने इस मौके पर कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।
मुख्य घोषणाएं और उपलब्धियां:
- रांची सदर अस्पताल को कायाकल्प श्रेणी में देश में प्रथम स्थान, 50 लाख रुपये का पुरस्कार।
- इको-फ्रेंडली अस्पताल श्रेणी में भी रांची सदर को प्रथम पुरस्कार और 10 लाख का चेक।
- हर जिला अस्पताल को 4-4 नए अत्याधुनिक एम्बुलेंस।
- 15,000 स्ट्रेचर गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश।
- जल्द शुरू होगा RIMS-2 और रोबोटिक टेक्नोलॉजी से इलाज की सुविधा।
- 744 स्वास्थ्य संस्थानों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और नकद पुरस्कार से नवाजा गया।
- 272 संस्थानों को एनक्वास सर्टिफिकेट, 380 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को कायाकल्प प्रमाणन।
सम्मानित संस्थानों की सूची में ये शामिल:
- सदर अस्पताल, सिमडेगा को एनक्वास और लक्ष्य प्रमाणन।
- ओरमांझी सीएचसी को इको-फ्रेंडली श्रेणी में सम्मान।
- रांची और रामगढ़ सदर अस्पताल को मुस्कान प्रमाण पत्र।
समारोह में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी:
कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, मेडिकल कॉरपोरेशन एमडी अबु इमरान, डॉ. सिद्धार्थ सान्याल समेत कई अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
विधायक राजेश कच्छप ने डॉक्टरों और कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और अनुबंध कर्मियों की गृह जिला पोस्टिंग का मुद्दा भी उठाया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में 6 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, जिसमें एक उनके गृह जिला जामताड़ा में भी होगा। हाल ही में 126 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से भी स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हुई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









