Jharkhand: झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने आज कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा को “बरनोल” का डब्बा भेजकर तंज कसा और कहा, “बरनोल लगाइए और जलन से मुक्ति पाइए।”
भाजपा की आंतरिक विफलताओं पर निशाना
राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा झारखंड में आज तक एक योग्य प्रदेश अध्यक्ष नहीं खोज पाई, जबकि देश के 27 राज्यों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास समन्वय की कमी है और वह अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में असफल रही है।
Read More: बाथरूम के कमोड से निकला जहरीला कोबरा, वन विभाग ने 15 मिनट में किया रेस्क्यू
सरना धर्मकोड पर भाजपा की चुप्पी पर सवाल
सिन्हा ने सरना धर्मकोड के मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस ने सरना धर्मकोड को विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा, तब भाजपा के 9 सांसदों में से कोई भी लोकसभा में इसका समर्थन करने नहीं आया। दो केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद झारखंड के 1.36 लाख करोड़ के बकाए को लेकर भाजपा मौन है।”
भाजपा पर विकास विरोधी होने का आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य सरकार के विकास कार्यों में रोड़े अटका रही है और निराधार बयानबाज़ी कर रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा सत्ता से बाहर है, और यही वजह है कि वह जलन में आकर महागठबंधन सरकार की हर अच्छी योजना पर सवाल उठा रही है।”
महागठबंधन सरकार में बेहतर समन्वय का दावा
सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार में समन्वय पूरी तरह मजबूत है और भाजपा को इसका असर बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जहाँ उसे पिछली बार से भी कम सीटें मिलीं।
कांग्रेस का संदेश: विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाए भाजपा
प्रेस वार्ता के अंत में कांग्रेस ने भाजपा से आग्रह किया कि वह ‘बयानवीर’ बनने की बजाय एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए और झारखंड के विकास में सहयोग करे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








