Jharkhand News— देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड के देवघर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. झारखंड सरकार की ओर से उन्हें विशेष रूप से तैयार कराए गए पारंपरिक भगैया सिल्क के शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
राज्यपाल संतोष गंगवार एयरपोर्ट पर रहे मौजूद
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू के देवघर आगमन को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं. उनके स्वागत को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी.
इस अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति का देवभूमि देवघर पर आगमन पूरे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय है. उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है.
आज का दिन झारखंड की पावन धरती के लिए ऐतिहासिक रहा, जब देश की प्रथम नागरिक ने देवघर की भूमि पर कदम रखा. राष्ट्रपति मुर्मू अपने इस दौरे के दौरान देवघर एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी.












