Ranchi: झारखंड में 1 सितंबर 2025 से शराब दुकानों की नई बंदोबस्ती नीति लागू की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत राज्य भर में कुल 1343 शराब दुकानों की ही बंदोबस्ती होगी, जिनमें 159 देसी शराब और 1184 कंपोजिट शराब (देशी+विदेशी) की दुकानें शामिल हैं। इससे जुड़ी सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और सभी जिलों ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को दुकानों की सूची सौंप दी है।
Read More: बिहार में ‘फ्री बिजली’ के बाद अब ‘दोगुना वेतन’- जानिए किन कर्मचारियों की लगी लॉटरी!
अब इन्हीं निर्धारित दुकानों के लिए आवेदन, लॉटरी और लाइसेंस प्रक्रिया चलाई जाएगी। पूर्व की नीति में राज्य में कुल 1453 शराब दुकानें संचालित थीं, जिसे अब घटाकर 1343 कर दिया गया है।
सबसे ज्यादा शराब दुकानें रांची और धनबाद में
नई सूची के अनुसार, रांची और धनबाद में सबसे अधिक शराब दुकानें खोली जाएंगी। रांची में 150 (देसी – 28, कंपोजिट – 122) और धनबाद में 130 (देसी – 24, कंपोजिट – 106) दुकानें प्रस्तावित हैं।
Read More: राखी से पहले डबल तोहफा! मंईयां योजना के तहत महिलाओं को जुलाई में दो बार ₹2500
जिलेवार शराब दुकानों की संख्या:
| जिला | देसी शराब | कंपोजिट शराब |
| सिमडेगा | 2 | 14 |
| खूंटी | 2 | 19 |
| पाकुड़ | 3 | 30 |
| जामताड़ा | 6 | 25 |
| लोहरदगा | 1 | 10 |
| कोडरमा | 2 | 34 |
| गिरिडीह | 7 | 93 |
| दुमका | 8 | 62 |
| चाईबासा | 2 | 45 |
| गुमला | 2 | 13 |
| धनबाद | 24 | 106 |
| बोकारो | 8 | 67 |
| रामगढ़ | 11 | 31 |
| गढ़वा | 4 | 37 |
| गोड्डा | 6 | 40 |
| सरायकेला | 10 | 46 |
| चतरा | 8 | 32 |
| लातेहार | 4 | 19 |
| पलामू | 7 | 63 |
| साहिबगंज | 3 | 45 |
| हजारीबाग | 3 | 59 |
| देवघर | 8 | 63 |
| पूर्वी सिंहभूम | 0 | 109 |
| रांची | 28 | 122 |
➡️ कुल: 159 देसी + 1184 कंपोजिट = 1343 दुकानें












