Ramdas Soren Latest Update: झारखंड के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है. शनिवार को जमशेदपुर के घोड़बांधा स्थित उनके आवास के बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था. स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.
स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि रामदास सोरेन की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों की एक टीम उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर्स की लगातार निगरानी कर रही है, जो नियंत्रण में हैं.
read more- दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
कई नेताओं ने की मुलाकात
रविवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामदास सोरेन का हाल जानने पहुंचे:
- झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव
- झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
- पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी
सभी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
झारखंड में चिंता का माहौल
रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरे झारखंड में चिंता का माहौल है. सोशल मीडिया पर आम लोग और राजनेता उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.












