Jharkhand: स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को संस्कार भोज आयोजित होगा, जिसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हिंदी और संथाली भाषा में छपे निमंत्रण पत्रों का वितरण शुरू हो चुका है।
Read More: धनबाद सड़क हादसा: बीसीसीएल कर्मी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हेमन्त सोरेन ने परंपरागत विधि से किया श्राद्ध-कर्म
श्राद्ध-कर्म के आठवें दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने परिजनों के साथ पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप “श्राद्ध कर्म” का विधान पूरा किया। बिरसाइत पंथ के अनुयायियों ने नेमरा, रामगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु विशेष प्रार्थना की।
Shibu Soren के श्राद्ध-कर्म का आठवां दिन: हेमन्त सोरेन ने निभाई परंपरा || Live KhabarMantra@JmmJharkhand @JMMKalpanaSoren @HemantSorenJMM @SitaSorenMLA @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/peDGwjW040
— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) August 12, 2025
चंद्रशेखर आजाद ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सांसद ने हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा निमंत्रण
कैबिनेट सचिवालय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों को आधिकारिक निमंत्रण भेजेगा। झामुमो जिला कमेटी ने राज्य के आम लोगों को कार्ड भेजना शुरू कर दिया है।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग
प्रशासन ने नेमरा स्थित गुरुजी के पैतृक घर के 300 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। इस क्षेत्र में सिर्फ वीआईपी और करीबी लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। नौ आईपीएस और 40 डीएसपी सुरक्षा ड्यूटी पर रहेंगे। आईपीएस 14 से 16 अगस्त तक और डीएसपी 12 से 17 अगस्त तक तैनात रहेंगे।

चार हैलीपैड और 300 ई-रिक्शा की व्यवस्था
वीआईपी मेहमानों के लिए चार हैलीपैड बनाए गए हैं— तीन घर के पास और एक लुकईयाटांड़ रोड पर। वीआईपी पार्किंग एक किमी दूर और आम लोगों की पार्किंग तीन किमी दूर होगी। आम लोगों को लुकईयाटांड़ से स्थल तक लाने के लिए 300 ई-रिक्शा की सुविधा दी जाएगी।

सड़क और पंडाल की तैयारी
गोला से सिल्ली मोड़ तक नई सड़क बनाई जा रही है और नेमरा जाने वाली सड़क की मरम्मत जारी है। पांच बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें एक वीआईपी पंडाल कम्युनिटी हॉल के पास है। चार स्थानों पर गुरुजी की तस्वीरें लगाई जाएंगी, जहां लोग श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








