Kml desk: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए मौसम संबंधी पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 18 अगस्त से 23 अगस्त तक देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मुंबई, कोंकण और गोवा में लगातार बारिश जारी रह सकती है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।
read more: BSSC CGL 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 1481 पदों पर भर्ती निकाली, ऐसे करें आवेदन
इन राज्यों में होगी तेज वर्षा
18 से 19 अगस्त: कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भारी बारिश।
19 से 20 अगस्त: सौराष्ट्र में तेज वर्षा।
18 से 20 अगस्त: तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी वर्षा।
18 से 20 अगस्त: केरल और माहे में भी भारी बारिश की संभावना।
21 से 23 अगस्त: पूर्वी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी वर्षा का अनुमान।
read more: धनबाद मंडलकारा में बंदी ने की आत्महत्या की कोशिश, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
अगले सप्ताह तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में बने लो प्रेशर के कारण उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में बारिश और बढ़ सकती है। साथ ही, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में भी अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
read more: लातेहार में बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 200 छात्राएं












