Ranchi News (Jharkhand): राजधानी रांची स्थित BIT Mesra कैंपस में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। कैंपस में टहल रही MBA छात्रा पर अज्ञात हमलावर ने ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है और गुरुवार को विरोधस्वरूप क्लास बंद कर दी गई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, BIT Mesra MBA PG डिपार्टमेंट की छात्रा बुधवार रात कैंपस के अंदर घूम रही थी। अचानक एक अज्ञात युवक ने उसके हाथ पर ब्लेड से वार किया और मौके से फरार हो गया। घायल छात्रा की चीख सुनकर अन्य छात्र वहां पहुंचे और हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।
छात्रा ने हमलावर को नहीं पहचाना
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह हमलावर को पहचान नहीं सकी और यह भी नहीं देख पाई कि वह किस दिशा में भागा। फिलहाल घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में एकत्रित हुए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की।
BIT Mesra प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Mesra OP Police ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। कैंपस में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
छात्रों का विरोध – क्लासेस बंद
गुरुवार को छात्रों ने क्लास बंद रखने का ऐलान किया। उनका कहना है कि जब तक कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधारी जाती, वे पढ़ाई नहीं करेंगे। छात्रों ने सुरक्षा गार्ड बढ़ाने और रात में पेट्रोलिंग की मांग की है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








