Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के कतरास डूमरा एरिया ऑफिस के समीप रविवार को गोलीबारी की घटना घटी। इस घटना में मंदरा पंचायत की मुखिया के पति शंकर बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पंचायत मुखिया के पति की हालत नाजुक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक चली गोली से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही शंकर बेलदार जमीन पर गिर पड़े। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
read more- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” पुस्तक का लोकार्पण
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है तथा गोलीबारी के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश की जा रही है।इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
read more- Breaking News: रिम्स-2 विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट












