Ranchi News: रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला अनुकंपा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 6 आश्रितों को चौकीदार पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया और नशामुक्ति को लेकर विशेष अपील की।
नशे के खिलाफ उपायुक्त का संदेश
उपायुक्त भजन्त्री ने कहा, “आप सभी को किसी भी परिस्थिति में नशे से दूर रहना है और किसी को इसके लिए प्रेरित भी नहीं करना है। नशा समाज, विशेषकर युवाओं के लिए एक अभिशाप बनता जा रहा है, जो न केवल व्यक्तियों को बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि नशे की लत के कारण कई परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, जिससे समाज में असंतुलन उत्पन्न हो रहा है।
जिम्मेदारी निभाने की अपील
सभी नवनियुक्त चौकीदारों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह अवसर केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना चाहिए।
नियुक्त किए गए लाभार्थियों की सूची:
- मती शांति खलखो – बेड़ो, रांची
- गणेश चंद्र लोहरा – अम्बाझरिया, अनगड़ा
- संजय मुंडा – जोन्हा, अनगड़ा
- महरा भोगता – मुरेठा, कांके
- मती प्रभी देवी – पेडाईडीह, तमाड़
- सलीम अंसारी – बोबरो, नेरकोपी
इन सभी नियुक्तियाँ जिला अनुकंपा आधारित नीति के अंतर्गत की गई हैं, जिससे दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को रोजगार का अवसर मिल सके।
read more- झारखंड में मानसून हुआ कमजोर, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम दे सकता है राहत
read more- पटना में आज INDIA गठबंधन की बड़ी रैली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे हिस्सा













