Jharkhand News: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर से करवट ले ली है। राजधानी रांची में सोमवार को जहां चटक धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे, वहीं मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट:
- पूर्वी सिंहभूम
- पश्चिम सिंहभूम
- सिमडेगा
- खूंटी
- गुमला
- सरायकेला-खरसावां
इन जिलों में आज दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव की संभावना जताई गई है। आसमान में घने बादल छा सकते हैं और मूसलधार बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव झारखंड के दक्षिणी हिस्सों पर साफ नजर आ रहा है। इसके चलते अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचें।












