धनबाद: सरायढेला स्थित बीएलबीएल ज्वेलरी शॉप में आज से लेकर 20 सितंबर तक ज्योतिष सलाह सप्ताह (Astrology Consultation Week 2025) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देशभर के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी धनबाद में जुटेंगे और लोगों को निःशुल्क ज्योतिष परामर्श (Free Astrology Consultation) प्रदान करेंगे।
ज्योतिषाचार्यों का रहेगा विशेष जुटान
जानकारी के अनुसार, रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनुभवी ज्योतिषाचार्य उपलब्ध रहेंगे। इनमें
- आचार्य डॉ. गिरिधर गोपाल मिश्रा
- बरनाली बनर्जी
- कल्पना राय
- निर्मल कोठारी
- विमलेश कुमार
शामिल होंगे। लोग अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंच सकते हैं और ज्योतिषीय समाधान पा सकते हैं।
ज्वेलरी और योजनाओं पर खास ऑफर
आयोजन के दौरान गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, प्लेटिनम ज्वेलरी और गिफ्ट्स पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही ग्राहकों को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा, जैसे:
- शुभ विवाह बचत योजना (Shubh Vivah Saving Scheme)
- गोल्ड नेस्ट स्कीम (Gold Nest Scheme)
- डिजिटल गोल्ड प्लान (Digital Gold Plan)
प्रबंधन की ओर से अपील
बीएलबीएल ज्वेलरी प्रबंधन के रुपेश सिंहा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्राहकों को ज्योतिषीय समाधान और आभूषणों पर आकर्षक ऑफर्स एक ही जगह उपलब्ध कराना है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








