World News: अमेरिकी भू-भौतिकीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शनिवार को रूस के फार ईस्ट में स्थित कामचटका क्षेत्र के पास 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यह भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से 111 किलोमीटर पूर्व में और 39.5 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
सुनामी की चेतावनी जारी
Pacific Tsunami Warning Center ने अलर्ट जारी किया है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक के तटीय क्षेत्रों में “खतरनाक सुनामी लहरें” उठ सकती हैं। तटीय लोगों को सतर्क रहने और उच्च स्थलों की ओर जाने की सलाह दी गई है। USGS ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.4 किया गया।
लोग दहशत में, जुलाई में भी आया था शक्तिशाली भूकंप
इस भूकंप के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी देखी गई। गौरतलब है कि जुलाई 2025 में भी कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे प्रशांत महासागर में 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठी थीं।
क्या है खतरा?
- तटीय इलाकों में अचानक और ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
- नावों और समुद्र के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सतर्क रहने की आवश्यकता।
- अधिकारियों ने निगरानी तेज कर दी है और आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।













