शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

स्टेडियम के बाहर पत्नी को गोलियों से भूना, पति बना कातिल!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रूप सिंह स्टेडियम के बाहर 28 वर्षीय महिला नंदिनी की उसके अलग रह रहे पति अरविंद परिहार ने गोली मारकर हत्या कर दी

सितम्बर 13, 2025
in क्राइम Crime
A A
Wife shot dead outside Roop Singh Stadium, husband turned murderer!

Wife shot dead outside Roop Singh Stadium, husband turned murderer!

Share on FacebookShare on Twitter

Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रूप सिंह स्टेडियम के बाहर 28 वर्षीय महिला नंदिनी की उसके अलग रह रहे पति अरविंद परिहार ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Table of Contents

Toggle
  • स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
  • पुलिस ने आंसू गैस से काबू किया
  • लव मैरिज से शुरू हुई थी कहानी
  • पहले भी जेल जा चुकी है पीड़िता
  • मामला दर्ज, जांच जारी

स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी अरविंद परिहार ने अपनी पत्नी नंदिनी को स्टेडियम क्षेत्र में रोका और अचानक पिस्तौल निकालकर उसके चेहरे पर चार से पांच राउंड फायर कर दिए। गोली लगते ही नंदिनी जमीन पर गिर गई। घटना के बाद अरविंद शव के पास पिस्तौल लेकर खड़ा रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग दहशत के चलते दूर हट गए।

ग्वालियर में एक सिरफिरे युवक ने सरेराह एक युवती को मारी गोली #gwalior #GwaliorBreaking #GwaliorNews #MPNews #MP #mppolice #dgp #kailashmakwana #DGPKailashMakwana pic.twitter.com/dug9XU1W2w

— LokTak (@LokTaknews) September 12, 2025

पुलिस ने आंसू गैस से काबू किया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि आरोपी के हाथ में लोडेड हथियार था, जिससे वह किसी नागरिक, पुलिसकर्मी या खुद को भी नुकसान पहुंचा सकता था। ऐसे में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उसे काबू में किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी।

लव मैरिज से शुरू हुई थी कहानी

जानकारी के मुताबिक, अरविंद और नंदिनी ने आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद रिश्तों में खटास आ गई। नंदिनी ने 9 सितंबर को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अरविंद ने उससे धोखा किया है। दरअसल, जब अरविंद ने नंदिनी से शादी की थी, तब वह पहले से ही शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे।

नवंबर 2024 में नंदिनी ने यह आरोप भी लगाया था कि अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उसके साथ मारपीट की थी।

ग्वालियर गोलीकांड : आरोपी द्वारा लड़की को गोली मारने के बाद बनाई गई वीडियो हुई वायरल… आरोपी का नाम अरविंद ठाकुर निवासी डबरा बताया जा रहा है।#gwalior #gwaliorcrime #GwaliorNews pic.twitter.com/vK2KuxU7fD

— Brajesh Patel (@Brajesh62740001) September 13, 2025

पहले भी जेल जा चुकी है पीड़िता

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नंदिनी का अतीत भी विवादों से भरा रहा है। वह अपने तीसरे पति की हत्या के आरोप में 2022 में जेल जा चुकी है। वहीं, अरविंद भी जनवरी 2025 में जेल से छूटा था। दोनों ने कुछ समय पहले सुलह कर ली थी, लेकिन हाल ही में नंदिनी की किसी और से नज़दीकियों की वजह से फिर विवाद शुरू हो गया था।

मामला दर्ज, जांच जारी

नंदिनी को जेएएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

Related Posts

Viral Video: Alleged video of a male and female teacher in a government school classroom goes viral.
Breaking News

Viral Video: सरकारी स्कूल के क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका का कथित वीडियो वायरल

जुलाई 15, 2026
Dhanbad
Breaking News

Dhanbad मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया पूरा परिसर!

जुलाई 15, 2026
Ranchi thar Accident
झारखंड Jharkhand News

Ranchi में बेकाबू थार का आतंक! चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को रौंदकर आरोपी फरार

जुलाई 14, 2026
Next Post
Major changes started in RIMS, immediate orders on purchase of MRI machine, improvement of trauma center and ventilator repair

रिम्स में बड़ा बदलाव शुरू, MRI मशीन की खरीद, ट्रॉमा सेंटर सुधार और वेंटीलेटर मरम्मत पर त्वरित आदेश

Congress in-charge K Raju on Jharkhand tour from 15 to 21 September

15 से 21 सितंबर तक झारखंड दौरे पर कांग्रेस के प्रभारी के0 राजू

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Rashifal 17 July 2026: वरद विनायक चतुर्थी पर जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

जुलाई 17, 2026

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

कोडरमा में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

भारत टेक्स में छाया झारखंड, बांस से बनी स्टील बोतल और मग बने ग्लोबल आकर्षण

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra