शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

रिम्स में बड़ा बदलाव शुरू, MRI मशीन की खरीद, ट्रॉमा सेंटर सुधार और वेंटीलेटर मरम्मत पर त्वरित आदेश

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान), रांची में शनिवार को रिम्स साशी परिषद की अहम बैठक सम्पन्न हुई।

सितम्बर 13, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Major changes started in RIMS, immediate orders on purchase of MRI machine, improvement of trauma center and ventilator repair

Major changes started in RIMS, immediate orders on purchase of MRI machine, improvement of trauma center and ventilator repair

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान), रांची में शनिवार को रिम्स साशी परिषद की अहम बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। बैठक में 16 प्रमुख एजेंडों पर गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

Table of Contents

Toggle
  • बैठक के मुख्य एजेंडे और निर्णय
    • MRI मशीन की खरीद पर त्वरित आदेश
    • निजी प्रैक्टिस पर होगी सख्ती
    • ट्रॉमा सेंटर और वेंटीलेटर सुधार
  • स्वास्थ्य मंत्री का बयान
  • अगली बैठक 9 अक्टूबर को

बैठक में जस्टिस अमरेश्वर सहाय, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रिमपास निदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के मुख्य एजेंडे और निर्णय

बैठक में कोर्ट गाइडलाइन्स के आलोक में 16 एजेंडों पर चर्चा हुई। इनमें प्रमुख बिंदु रहे:

  • परचेजिंग में देरी और उससे उत्पन्न समस्याएं
  • ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं व खामियां
  • रखरखाव और खराब वेंटीलेटरों की स्थिति
  • आवश्यक मशीनों की खरीद और त्वरित उपयोग
  • इलाज की वर्तमान स्थिति और सुधार की रूपरेखा

MRI मशीन की खरीद पर त्वरित आदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि MRI मशीन की खरीद प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने का आदेश निदेशक को दिया गया है।

निजी प्रैक्टिस पर होगी सख्ती

डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रॉमा सेंटर और वेंटीलेटर सुधार

बैठक में निर्णय लिया गया कि खराब पड़े वेंटीलेटरों की मरम्मत/बदलाव, ट्रॉमा सेंटर का रखरखाव, बिल्डिंग की मरम्मत और साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा:
“हम रिम्स को देश के बेहतरीन संस्थानों की श्रेणी में लाना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी भूमिका गंभीरता से निभाएं। मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है और बहुत जल्द रिम्स में बड़ा बदलाव दिखेगा।”

उन्होंने आगे कहा,
“रिम्स की व्यवस्था बदलकर दम लूंगा। बदलाव की बयार अब लोगों को दिखने लगी है और आने वाले समय में मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।”

अगली बैठक 9 अक्टूबर को

निर्णय लिया गया कि रिम्स साशी परिषद की अगली बैठक 9 अक्टूबर 2025 को होगी। इसमें शेष प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि निदेशक को कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। वहीं, रिम्स निदेशक ने बैठक को “सकारात्मक और परिणामदायक” बताते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में व्यापक सुधार दिखेगा।

 

Related Posts

17 July 2026 jharkhand Weather Alert
झारखंड Jharkhand News

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

जुलाई 17, 2026
NEET UG Result 2026 thumbnail showing NTA result announcement with headline "NEET UG Result जारी" and mentioning toppers Aryan Gupta (Punjab) and Panshul Bansal (Haryana).
Breaking News

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

जुलाई 16, 2026
श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक
रांची Ranchi

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

जुलाई 16, 2026
Next Post
Congress in-charge K Raju on Jharkhand tour from 15 to 21 September

15 से 21 सितंबर तक झारखंड दौरे पर कांग्रेस के प्रभारी के0 राजू

Hemant government is playing the game of power by holding the police administration hostage: Babulal Marandi

पुलिस प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Rashifal 17 July 2026: वरद विनायक चतुर्थी पर जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

जुलाई 17, 2026

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

कोडरमा में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

भारत टेक्स में छाया झारखंड, बांस से बनी स्टील बोतल और मग बने ग्लोबल आकर्षण

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra