Jharkhand News: कोडरमा लोकसभा क्षेत्र एक ऐतिहासिक खेल आयोजन की तैयारी में है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को ग्रैंड सुर्या होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में “सांसद खेल महोत्सव 2025” की औपचारिक घोषणा की। यह महोत्सव 23 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक पूरे क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
इस महोत्सव का उद्देश्य “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को स्थानीय स्तर पर बढ़ावा देना है। साथ ही, यह आयोजन क्षेत्रीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
read more- झुमरी तिलैया में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, दीप यज्ञ से मिला युग निर्माण का संदेश
शामिल खेल और कार्यक्रमों की तिथियाँ:
खेल |
तिथि |
स्थान |
फुटबॉल |
23 सितम्बर – 25 अक्टूबर |
सीएम हाई स्कूल ग्राउंड, डोमचांच |
फुटबॉल |
3 अक्टूबर – 31 अक्टूबर |
बरकट्ठा स्टेडियम, अडवार |
खो-खो |
6 – 18 अक्टूबर |
सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया |
लगोरी (सत्तूलिया) |
6 – 18 अक्टूबर |
सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया |
कबड्डी |
6 – 18 अक्टूबर |
सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया |
बैडमिंटन |
1 – 4 नवम्बर |
इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह |
टेबल टेनिस |
9 नवम्बर |
इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह |
वॉलीबॉल |
6 – 10 नवम्बर |
केवीएस, गिरिडीह (पिंडाटांड़ पंचायत) |
शतरंज |
10 – 15 नवम्बर |
इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह |
एथलेटिक्स |
10 – 15 नवम्बर |
केवीएस, गिरिडीह (पिंडाटांड़ पंचायत) |
read more- झुमरी तिलैया में 16 से 22 सितंबर तक मनाया जाएगा अग्रसेन जयंती उत्सव
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “प्रिय क्षेत्रवासियों, ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ‘फिट युवा – विकसित भारत’ के संकल्प का प्रतीक है। आइए, इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं और कोडरमा की धरती से फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना का संदेश पूरे भारत तक पहुंचाएं।”












