Jharkhand: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ में 21 अगस्त को हुई 6 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
कैलाश मंडल के घर से नगद और आभूषण की चोरी
चोरी की घटना कैलाश मंडल के घर में हुई थी, जहां से अपराधियों ने नकद रुपये, सोने के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरिया पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी।
चार मोबाइल बरामद, अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा
सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने कई अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं।
झारखंड-बिहार के अंतरराज्यीय गिरोह का कनेक्शन
एसडीपीओ ने बताया कि यह चोरी झारखंड और बिहार के अंतरराज्यीय अपराधियों के नेटवर्क द्वारा की गई थी। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर शेष अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













