धनबाद। वासेपुर मटकुरिया रोड पर बीती रात टोटो चालक सोनू कुमार यादव की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सोनू रात का खाना खाकर रोज की तरह रात करीब 10:30 बजे घर से निकले थे। सुबह परिजनों को उनके बेटे की हत्या की खबर मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर बैंक मोड़ थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की मां ने मीडिया के सामने बेटे के हत्यारों को पकड़ने की गुहार लगाई है। हत्या किसने और क्यों की, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Read more- Asia Cup 2025 India vs Pakistan: कैच छूटे, प्लान फेल – फिर भी पाकिस्तान क्लीन बोल्ड!












