Jharkhand News: धनबाद में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने झारखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इसमें धनबाद के लिए संतोष कुमार सिंह और गिरिडीह के लिए सतीश केडिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सतीश केडिया लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और वर्तमान में कार्यकारी जिला अध्यक्ष थे। नियुक्ति पर उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। नई नियुक्तियों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
झारखंड के अन्य जिलाध्यक्षों में बोकारो- जावाहर लाल मेहता, चतरा- चंद्रदेव गोपे, देवघर- मुकुंद दास, दुमका- स्टीफन मरांडी, गोड्डा- मोहम्मद याह्या सिद्दीकी, गुमला- रजनील टिघा, हजारीबाग- जे. पी. पटेल, जमताड़ा- दीपिका बेसरा, खूँटी- रवी मिश्रा, कोडरमा- प्रकाश राजक, लातेहार- कमेश्वर यादव, लोहरदगा- सुखैर भगत, पाकुड़- श्रीकुमार सरकार, पलामू- बिमला कुमारी, रामगढ़- ममता देवी, रांची महानगर- कुमार राजा, रांची ग्रामीण- सोमनाथ मुंडा, साहिबगंज- बरकतुल्लाह खान, सरायकेला-खरसावां- राज बगची, सिमडेगा- भूसन बरा और वेस्ट सिंहभूम- रंजन बॉयपोय शामिल हैं।इस नियुक्ति से कांग्रेस ने झारखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









