Desk : कांतारा चैप्टर -1 फिल्म ने रिलीज के बाद से ही तहलका मचाकर रखा है। रिशभ शेट्टी की फिल्म लगातार एक के बाद एक नए कीर्तिमान बनाते जा रही है। इसी के साथ फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड हासिल हुआ है। कांतारा चैप्टर-1 फिल्म कन्नड़ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मो की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है। फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े से अब बस कुछ ही दूरी पर है।
Read More-खुूशखबरी, जेपीएससी JET परीक्षा की तिथि में बदलाव, इतने दिनों तक बढ़ा दी गई आवेदन की तारीख
कांतारा चैप्टर -1 ने रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 88 करोड़ की कमाई की
बताते चले कि रिषभ शेट्टी के द्वारा निर्देशित फिल्म कांतारा 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 88 करोड़ की दमदार शुरुआत की थी। अगर पहले विकेंड की बात करे तो फिल्म ने रिलीज के पहले विकेंड में ही 235 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Read More-सिर्फ चर्च के लिए इतनी मेहरबानी क्यों साहब! बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप
- पहला दिन-88 करोड़ रुपए
- दूसरा दिन-65 करोड़ रुपए
- तीसरा दिन-82 करोड़ रुपए
कांतारा फिल्म ने भी कमाए थे 450 करोड़ रुपए
कांतारा चैप्टर-1 फिल्म कांतारा की प्रीक्वल है। इससे पहले रिलीज हुई कांतारा ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाते हुए सारे रिकॉर्ड ध्वस्थ कर दिये थे। महज 16 करोड़ के बजट में बनी कांतारा ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में रिकॉर्ड तोड़ते हुए 456 करोड़ रुपए की कमाई की थी जो कि इस इंडस्ट्री में सेकेंड हाईस्ट फिल्म है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म अपना ही रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।













