Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी को गिरप्फ्तार किया है। आरोपी हजारीबाग के बहुचर्चित उदय साहू हत्याकांड में शामिल था। आरोपी की पहचान दानिश इकबाल के रुप में हुई है जो कि मोस्ट वांटेड अपराधी था। इसके पास से पुलिस ने फोन और फर्जी सिम सहित कई सामान भी बरामद किया है।
Read More-ममता दीदी की कुर्सी खिसक चुकी है, बीजेपी सांसद पर जानलेवा हमले पर बिफरे बाबूलाल
हजारीबाग के अलावा कई थानो में कुल 8 मामले दर्ज
बताते चलें कि दानीश इकबाल झारखंड बिहार के कई जिलों में मोस्ट वांटेड अपराधी रहा है। बिहार सरकार ने तो इसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी रखा है। आरोपी लूट, हत्या, अपरहरण, फिरौती और गोलीकांड जैसे कई मामलो में मोस्ट वांटेड रहा है। पुलिस को इसकी तलाश काफी लंबे समय से थी। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर तकरीबन अलग-अलग थानो में कुल 8 मामले दर्ज थे।
उदय साव हत्याकांड में था शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर नगवा हवाई अड्डे के पास घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने फर्जी पैन और आधार कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड सहित कई सामान बरामद किया है।
Read More-27 साल बाद 58 की उम्र में दूसरी बार पिता बने अरबाज खान, परिवार में जश्न का माहौल
गिरफ्तार आऱोपी के ऊपर हजारीबाग में उदय साव की गोली मारकर हत्या करने का भी आऱोप है। मामले में वह कई दिनों से फरार चल रहा था। दानिश इकबाल की गिरफ्तारी हजारीबाग पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









