Ranchi : राजधानी रांची के लिए एक दुखद घटना सामने आयी है जहां दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान प्लेन क्रैश होने के कारण रांची के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान पीयूष पुष्प के रुप में हुई है जो कि रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
Read More-झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख में बदलाव, अब कल होगी मंत्रीपरिषद की अहम बैठक
प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक रांची के रहने वाले पीयूष पुष्प का चयन पायलट ट्रेनिंग के लिए हुआ था। वह दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग ले रहा था। आज ट्रेनिंग के दौरान पुष्पक विमान उड़ा रहा था इसी दौरान अचानक प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। देखते ही देखते विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस प्लेन हादसे में पुष्पक गंभीर रुप से घायल हो गया।
Read More-दशम फॉल में डूबा रांची का युवक, दोस्तों के साथ गया था घूमने
जवाहर विद्या मंदिर पूर्व छात्र था पीयूष
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट ट्रेनिंग ले रहा था।
Read More-Breaking : NDA में हो गया सीटों का बंटवारा, बीजेपी और जेडीयू इतने सीटों पर लडेंगी चुनाव…
जोहानसबर्ग में भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि पीयूष रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का पूर्व छात्र था। उसके पिता टीएन साहू भी उसी स्कूल में शिक्षक है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








