गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

बिहार में बागी ही बनाएंगे और बिगाड़ेंगे खेल, 5 सीटों पर झामुमो की पकड़ से सियासी समीकरण हुआ दिलचस्प

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। पार्टी ने स्पष्ट कहा अगर महागठबंधन ने झामुमो को लेकर जल्द फैसला नहीं किया,

अक्टूबर 13, 2025
in राजनीति Politics
A A
बिहार में बागी ही बनाएंगे और बिगाड़ेंगे खेल, 5 सीटों पर झामुमो की पकड़ से सियासी समीकरण हुआ दिलचस्प

बिहार की 5 ऐसी सीट जहां झामुमो तय करेगा जीत हार का फैसला

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Kml Desk: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। पार्टी के महासचिव ने स्पष्ट कहा है कि अगर महागठबंधन ने झामुमो को लेकर जल्द फैसला नहीं किया, तो पार्टी अपना स्वतंत्र निर्णय लेगी। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 12 सीट पर लड़ना चाहती है और गठबंधन से कुल मिलाकर 12 सिटों की मांग की है। लेकिन देका जाए तो पूर्वी बिहार के पांच विधानसभा सीट ऐसे है जहां झामुमो जीत – हार बड़ा फैक्टर तय कर सकती है। इस खबर में हम मुख्य रूप से इन्ही पांच सीटों की चर्चा करेंगे कि आखिर वो कौन से सीट है जहां पार्टी जीत और हार के लिए मुख्य भुमिका निभा सकती है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची
  • झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU
  • सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

Toggle
  • पांच सीट जहां पार्टी निभा सकता है निर्णायक भूमिका
  •  चकाई सीट: जो झामुमो का पुराना किला है
  • कहलगांव: राजद और कांग्रेस के बीच झारखंड कनेक्शन
    • बेलहर और कटोरिया: झामुमो की पारंपरिक दावेदारी
  • मनिहारी: झामुमो पिछली बार भी लड़ चुकी है चुनाव  

Read more: तेजप्रताप यादव ने भाई तेजस्वी को किया अनफॉलो! 

पांच सीट जहां पार्टी निभा सकता है निर्णायक भूमिका

पूर्वी बिहार के पांच विधानसभा क्षेत्र — चकाई , बेलहर और कटोरिया , कहलगांव और मनिहारी ये ऐसे सीट हैं जहां झामुमो निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इन क्षेत्रों में आदिवासी वोटरों की संख्या भी अच्छी है और झारखंड की राजनीति का सीधा प्रभाव यहां देखने को मिलता है। इस एक कारण यह है कि पूर्वी बिहार और झारखंड की सीमाएं आपस में जुड़ी हैं। राजमहल की पहाड़ियां दोनों राज्यों को जोड़ती हैं, जबकि इन इलाकों के लोगों का खान-पान, बोली, रहन-सहन और सांस्कृतिक जुड़ाव झारखंड से गहराई से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि हर चुनाव में झारखंड के राजनीतिक समीकरण इन सीटों पर असर डालते हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Read more: बिहार चुनाव के लिए ओवैसी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची! 

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

 चकाई सीट: जो झामुमो का पुराना किला है

देखा जाए तो चकाई विधानसभा क्षेत्र झारखंड के देवघर और गिरिडीह जिलें से सटा है। यहां लगभग 8.4% आदिवासी मतदाता हैं, जो चुनावी परिणाम तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2010 में सुमित सिंह ने झामुमो के टिकट पर महज 188 वोटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने जदयू से जुड़कर 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और राजद उम्मीदवार को 581 वोटों से हराया था। झामुमो और जदयू के चुनाव चिह्न में समानता के कारण यहां आदिवासी वोटर अक्सर भ्रमित होते हैं, जिससे कई बार जदयू को अप्रत्यक्ष लाभ मिला है।

Read more: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, NDA में सीट शेयरिंग पर लगेगी अंतिम मुहर! 

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

कहलगांव: राजद और कांग्रेस के बीच झारखंड कनेक्शन

भागलपुर की कहलगांव सीट झारखंड के गोड्डा जिला से सटी है। गोड्डा के राजद विधायक और मंत्री संजय प्रसाद यादव अपने पुत्र रजनीश यादव को कहलगांव से राजद प्रत्याशी बनवाने की कोशिश में हैं। वहीं कांग्रेस से प्रवीण सिंह कुशवाहा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। झारखंड में कांग्रेस की मंत्री दीपिका पांडे सिंह (महगामा विधायक) उनके करीबी मानी जाती हैं। तेजस्वी यादव पहले ही कहलगांव के गोराडीह में सभा कर चुके हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि महागठबंधन की रणनीति इस सीट पर लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन झामुमो भी इस सीट पर चुनाव लड़ने की योजना में है।

Read more: आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल-तेजस्वी की मुलाकात संभव 

बेलहर और कटोरिया: झामुमो की पारंपरिक दावेदारी

बांका जिले की बेलहर और कटोरिया दोनों सीटों पर झामुमो ने हमेशा दावेदारी की है।2015 में बेलहर से राज किशोर प्रसाद झामुमो उम्मीदवार थे, जिन्होंने 10,408 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। तो वहीं कटोरिया से झामुमो ने 2015 और 2020 दोनों चुनावों में अंजला हांसदा को मैदान में उतारा था। हालांकि वे तीसरे स्थान पर रहीं, लेकिन पार्टी ने लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Read more: दशम फॉल में डूबा रांची का युवक, दोस्तों के साथ गया था घूमने 

मनिहारी: झामुमो पिछली बार भी लड़ चुकी है चुनाव  

कटिहार जिले की मनिहारी सीट पर भी झामुमो सक्रिय है। यहां भी पार्टी ने पिछली बार अपना उम्मीदवार उतारा था और इस बार फिर तैयारी में जुटी है। अगर महागठबंधन ने झामुमो को वांछित सीटें नहीं दीं, तो पार्टी ने संकेत दिया है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार उतारने से पीछे नहीं हटेगी।

Read more: फर्जी नाम, बदली पहचान… नाबालिग को धर्मांतरण के लिए ले जा रहा था युवक 
अगर देखा जाए तो इस वक्त महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर गहन मंथन चल रहा है। तेजस्वी यादव लगातार कांग्रेस, राजद, VIP और झामुमो के शीर्ष नेताओं से बैठकें कर रहे हैं। झामुमो का रुख स्पष्ट है — सम्मानजनक हिस्सेदारी मिले, नहीं तो स्वतंत्र रास्ता। अब देखना यह होगा कि बिहार के राजनीतिक पटल पर झामुमो की यह रणनीति क्या नया समीकरण बनाती है, और क्या महागठबंधन उसे अपने साथ बनाए रख पाता है या नहीं

image
Aditya

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची
राजनीति Politics

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

सितम्बर 16, 2026
झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU
राजनीति Politics

झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU

सितम्बर 16, 2026
सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर
राजनीति Politics

सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

सितम्बर 16, 2026
Next Post
Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक

सहायक आचार्य शिक्षक भर्ती: दो साल B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट की डबल बेंच से झटका, नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक

वेस्टइंडीज 390 रन पर ऑलआउट, दो बल्लेबाजों का शतक, भारत को मिला 121 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज 390 रन पर ऑलआउट, दो बल्लेबाजों का शतक, भारत को मिला 121 रनों का लक्ष्य

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update 17 September 2026

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, लेकिन मौसम बिगाड़ सकता है प्लान! झारखंड के लिए आया अपडेट

सितम्बर 17, 2026

17 September 2026 Rashifal: 17 सितंबर को इन राशियों पर रहेगी भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा! जानें अपना भविष्यफल

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU

सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra