1. बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, सम्राट चौधरी समेत ये 71 उम्मीदवार शामिल
बिहार में विधानसभा के लिए बिहार बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 71 उम्मीद्वारों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएण विजय सिन्हा औऱ सम्राट चौधरी के नाम भी शामिल है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर का टिकट इस बार कट गया है। Read More..
2.बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
झारखंड के राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां बड़कागांव से आजसू विधायक रोशन लाल चौधरी की अचानक तबियत खराब हो गई है। फिलहाल विधायक को इलाज के लिए दिल्ली के सरिता विहार स्थित ईद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में कराया गया है।Read More..
3.अनंत सिंह ने भरा नामांकन, समर्थकों के लिए बने सवा लाख गुलाब जामुन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मोकामा सीट से पूर्व मंत्री बाहुबली अनंत सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अनंत सिंह सफेद रंग की थार से नामांकन करने पहुंचे। नामांकन से पहले पूर्व विधायक ने लगभग 25 हजार समर्थकों को खाना खिलाया। समर्थकों के लिए सवा लाख गुलाब जामुन बनवाए गए थे। करीब 1000 गाड़ियों के काफिले और अनंत सिंह ज़िंदाबाद के नारों के साथ पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया। Read More…
4. पाकुड़ को झारखंड से अलग करने की साजिश! फर्जी आधार कार्ड का चल रहा गोरखधंधा-बाबूलाल मरांडी
पाकुड़ में लगातार आदिवासियों की जमीने हड़पने और फर्जी आधार कार्ड , दस्तावेज बनाने के मामले सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पाकुड़ को झारखंड से अलग करने की साजिश बताया है।Read More..
5. रांची में रैपिडो,ओला,उबर के ड्राइवरों की हड़ताल जारी,जानें क्या है उनकी मांगे?
राजधानी रांची में बीते कल से ही ओला उबर और रैपिडो के ड्राइवर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के कारण आम जन जीवन की रफ्तार थम सी गई। झारखंड प्रदेश ऐप बेस्ड टैक्सी वर्कर्स यूनियन की अगुवाई में हुई इस हड़ताल से पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे झारखंड प्रदेश टैक्सी एंड ऐप बेस्ड वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कदम ड्राइवरों के हित में उठाया गया है।Read More….

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








