Rashifal: 17 अक्टूबर 2025 का दिन कुछ राशियों के जातक के लिए होगा बहुत बढ़िया, कई राशि के जातकों को सहना पड़ सकता है नुकसान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितार-
मेष राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और खेलकूद में बीतेगा. किसी विपरीत लिंग के सहयोग से व्यापार या नौकरी में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। संतान की सेहत को लेकर परेशानी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
वृषभ राशि
अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। आप आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए नियंत्रण जरूरी है।
मिथुन राशि
आज आप शरारती मूड में रहेंगे और परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखेंगे। जिन्होंने कठिन समय में आपकी मदद की, उनके प्रति आभार जताएं। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने के लिए कुछ काम टाल सकते हैं।
Read More: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 8 साल बाद दीपिका पांडेय सिंह झूठे मुकदमे से बरी
कर्क राशि
आज सेहत को लेकर सतर्क रहें, शरीर में दर्द और थकान महसूस हो सकती है । आर्थिक मामलों में कुछ अनचाहे खर्च होंगे और किसी की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेमी अपनी भावनाएं खुलकर नहीं जता पाएगा, जिससे मन उदास रह सकता है।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के मामले में रक्तचाप और तनाव से संबंधित दिक्कत हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। समूह गतिविधियों में शामिल होकर नए मित्र बनेंगे। आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता से करियर में प्रगति होगी।
कन्या राशि
मानसिक दबाव के बावजूद आज आप जीवन का आनंद लेंगे. आर्थिक मामलों में संयम रखें और लालच से बचें. परिवार के साथ सुखद और रोमांटिक शाम बिताने का अवसर मिलेगा. मित्र या रिश्तेदार घर आ सकते हैं. प्रिय व्यक्ति आपकी खुशी के लिए कुछ खास करेगा।
तुला राशि
आज दिन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाई-बहनों के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा होगा. मित्रों से उम्मीद से अधिक सहयोग मिलेगा. हालांकि आप अपने विचार साबित करने के लिए साथी से बहस कर सकते हैं, इसलिए संयम रखें।
वृश्चिक राशि
परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा और बच्चों के साथ आनंदपूर्ण समय बीतेगा. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. कारोबार में लाभ के योग हैं. माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, इसलिए ध्यान रखें.
धनु राशि
आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे. दोपहर के बाद आर्थिक लाभ के संकेत हैं. दोस्तों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और पुरानी यादें ताज़ा होंगी. कुशलता देखकर अन्य लोग प्रभावित होंगे. आज आप भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण में समय बिताना चाहेंगे.
मकर राशि
आज आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और निवेश के नए अवसरों पर विचार करेंगे. संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार और जीवनसाथी का साथ भाग्यवृद्धि करेगा।
कुंभ राशि
आपकी झुंझलाहट आज धीरे-धीरे खत्म होगी और मन को शांति मिलेगी. धन हानि या चोरी की संभावना है, इसलिए सावधान रहें. परिवार के साथ सुकून भरा दिन बिताएंगे. जीवनसाथी से तकरार संभव है, इसलिए संवाद में मधुरता रखें.
मीन राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और रोमांस के लिए दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. बड़ों से सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। खर्चे बने रहेंगे, इसलिए बचत पर ध्यान दें. किसी नजदीकी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









