Desk : सोने और चांदी के दामों में एक हफ्ते में भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले सात दिनों में सोना ₹8,455 सस्ता होकर ₹1,22,419 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 17 अक्टूबर को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹1,29,584 पर पहुंचा था।
Read More-अमेरिका के रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगाने पर पुतिन ने दी कड़ी चेतावनी
सोने की कीमत में एक दिन में ₹935 की गिरावट दर्ज
24 अक्टूबर को सोने के दाम में एक दिन में ₹935 की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 23 अक्टूबर को इसका भाव ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम था। चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है- ₹3,700 की कमी के साथ इसका भाव अब ₹1,47,750 प्रति किलो रह गया है।
Read More-पत्नी ने साथ छोड़ा तो सास को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था
हालांकि, साल 2024 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में कुल ₹46,257 की बढ़त दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था वहीं, चांदी की कीमत में भी अब तक ₹61,733 की बढ़ोतरी हुई है। IBJA की कीमतों में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता, लेकिन इन्हीं दरों के आधार पर RBI गोल्ड बॉन्ड और बैंकों के गोल्ड लोन रेट तय किए जाते हैं।
Read More-मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब एक साथ मिलेगा दो महीने का पैसा! जाने कैसे













