Breaking News : भारत ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली जीत का स्वाद चख ही लिया। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली जीत दर्ज की। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक जमाया।
Read More-कांग्रेस का बड़ा आरोप: अडाणी ग्रुप ने LIC में लगाया 33 हजार करोड़ का निवेश!
रोहित शर्मा का सीरीज में पहला शतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 236 रनों पर ऑलआउट हो गई। तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वहीं सुंदर को दो विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैट रेनशॉ ने 56 रनों की पारी खेली।
Read More-चौथे साउथ एशियन एथलेटिक्स में भारत का दबदबा, पहले ही दिन 14 मेेडल के साथ टॉप पर
237 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने 69 रनों की तेजतर्रार शुरुआत दिलाई। हालांकि कप्तान शुभमन गिल 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने सीरीज में पहली बार शतक बनाया।
Read More-पत्नी ने साथ छोड़ा तो सास को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









