Ranchi : झारखंड में छठ महापर्व पर फिर से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ सकता है। छठ में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छठ पर्व करने वाले व्रत धरियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हल्की बूंदाबांदी के साथ वज्रपात की भी संभावना
मौसम विभाग की माने तो छठ महापर्व के दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान वज्रपात के साथ हल्की बूंदाबंदी भी देखने को मिल सकती है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव फिर से सक्रिय होने के कारण हल्की बारिश हो सकती है।
3-4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
मौसम विभाग ने कहा कि कल गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रांची, बोकारो, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में बारिश की आशंका जताई है। 28 अक्टूबर तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। उसके बाद ही इससे राहत मिल सकती है। हालांकि बारिश के बाद मौसम के तापमान में गिरावट भी हो सकती है। इस दौरान 3-4 डिग्री तक पारा गिर सकता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








