Saturday, April 25, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बिहार में तकरार, झारखंड में प्यार! महागठबंधन के ‘दोहरी नीति’ पर भाजपा ने कसा तंज

घाटशिला उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट की लड़ाई नहीं रह गई, बल्कि यह राज्य की राजनीति के बदलते समीकरणों की असल तस्वीर पेश कर रही है।

October 26, 2025
in झारखंड, राजनीति
A A
बिहार में तकरार, झारखंड में प्यार! महागठबंधन के ‘दोहरी नीति’ पर भाजपा ने कसा तंज

BJP takes a dig at the 'double standards' of the Grand Alliance

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:  झारखंड में सियासी बिसात बिछ चुकी है। घाटशिला उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट की लड़ाई नहीं रह गई, बल्कि यह राज्य की राजनीति के बदलते समीकरणों की असल तस्वीर पेश कर रही है। एनडीए हो या महागठबंधन, दोनों ही गठजोड़ इस सीट पर झंडा गाड़ने की पूरी तैयारी में जुटे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें महागठबंधन पर टिकी हुई हैं। क्योंकि बिहार में जिस झामुमो ने महागठबंधन से किनारा कर लिया था, वही अब झारखंड में उसी गठबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतरी है।

Read more: Big Breaking: झारखंड के अस्पताल में लापरवाही! खून चढ़ाने के बाद पाँच बच्चे एचआईवी पॉजिटिव

बिहार में अलग और झारखंड में साथ क्यों 

दरअसल, घाटशिला में चुनावी माहौल पूरे शबाब पर है। जनसंपर्क अभियान के बीच नेताओं की बयानबाजी ने भी तापमान बढ़ा दिया है। बीते दिनों हुई महागठबंधन की प्रेस वार्ता में यह ऐलान किया गया कि घाटशिला में झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत अन्य गठबंधन के दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा ने झारखंड की राजनीति में नया रंग भर दिया, लेकिन साथ ही सवालों की झड़ी भी लगा दी, कि आखिर बिहार में अलग और झारखंड में साथ क्यों? देखा जाए तो बिहार चुनाव के दौरान झामुमो ने पहले 12 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन सीट बंटवारे के मसले पर महागठबंधन के भीतर मतभेद गहराते गए। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चेतावनी दी थी कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। नतीजा यह हुआ कि झामुमो बिहार में छह सीटों पर निर्दलीय रूप में उतरने की बात तो की, पर अंततः एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं दे सकी।

Related Post

Jharkhand Weather Update: Find out what the weather will be like on April 25 and when relief from the heat can be expected

Jharkhand Weather Update: जानें 25 April को कैसा रहेगा मौसम का हाल और कब मिलेगी गर्मी से राहत

April 25, 2026
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल से सहायक आचार्यों का अनशन समाप्त

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल से सहायक आचार्यों का अनशन समाप्त

April 24, 2026
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार

April 24, 2026
गांव मजबूत होंगे तभी राज्य मजबूत होगा-CM Hemant Soren ने मुखियाओं को बांटे करोड़ों के इनाम

गांव मजबूत होंगे तभी राज्य मजबूत होगा-CM Hemant Soren ने मुखियाओं को बांटे करोड़ों के इनाम

April 24, 2026

Read more: खगड़िया रैली रद्द होने पर भड़के तेजस्वी कहा-लोकतंत्र पर हमला

सुदिव्य सोनू ने खुले मंच से राजनीतिक धूर्तता का लगाया था आरोप 

वहीं जब झामुमो के किसी भी प्रत्याशी बिहार चुनाव में नहीं उतरे तो नाराज होकर झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू ने खुले मंच से राजद और कांग्रेस पर राजनीतिक धूर्तता का आरोप जड़ दिया था। उन्होंने कहा था झामुमो ने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है, लेकिन बिहार में झारखंडी चेतना और हितों से विश्वासघात हुआ है। यह हम झारखंडी कभी नहीं भूलेंगे। सोनू का यह बयान झामुमो के भीतर नाराजगी और असंतोष की झलक साथ तौर पर दिखा रहा था। लेकिन जैसे चुनाव नजदिक आए झामुमो घाटशिला के चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि बात चीत के दौरान कुणाल षाडंगी ने साफ बताया था कि  बिहार और घाटशिला चुनाव खत्म होने के बाद महागठबंधन की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी। उसमें गठबंधन की दिशा और रिश्तों को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि झामुमो भविष्य में गठबंधन की शर्तें फिर से तय करना चाहती है। या बिहार चुनाव का नुक्सान राज्यसभा में सीट लेकर चुक्ता कर सकती है।

Read more: महागठबंधन अटक-लटक-झटक का गठबंधन, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

घाटशिला सीट भाजपा के लिए ला सकता है नया सवेरा 

उधर, भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी चुटकी ली है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा है कि बिहार में झामुमो को धक्के मारकर बाहर निकाला गया, लेकिन झारखंड में वही झामुमो गठबंधन धर्म की दुहाई दे रही है। यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। देखा जाए तो  घाटशिला उपचुनाव झामुमो के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। अगर महागठबंधन यहां जीतता है, तो झामुमो अपने अंदरूनी असंतोष को दबाने में सफल रहेगा। लेकिन हार की स्थिति में यह चुनाव झारखंड की सत्ता समीकरण को हिला सकता है। और भाजपा के लिए नया सवेरा ला सकता है।

Read more: पाकिस्तान से हथियार मंगाकर हो रही व्यवसायियों से रंगदारी वसूली-बाबूलाल मरांडी का आरोप

सियासत की बिसात पर किस तरफ पलटेगा बाजी 

लेकिन देखा जाए तो घाटशिला झामुमो से कही ज्यादा भाजपा के लिए सियासी इम्तिहान की कसौटी बन चुका है। बिहार में हुए तकरार के बाद जाहिर है झारखंड में पार्टी की साख दांव पर है। लेकिन भाजपा भी अंदर ही अंदर बैठक और प्रचार कर तमाम चुनौतियों से निपटने की योजना बना रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या झामुमो गठबंधन की मजबूरी साबित होगा या फिर झारखंड में अपनी ताकत के दम पर एक बार फिर सियासत की बिसात पर बाजी पलट देगा।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: Find out what the weather will be like on April 25 and when relief from the heat can be expected
झारखंड

Jharkhand Weather Update: जानें 25 April को कैसा रहेगा मौसम का हाल और कब मिलेगी गर्मी से राहत

April 25, 2026
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल से सहायक आचार्यों का अनशन समाप्त
झारखंड

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल से सहायक आचार्यों का अनशन समाप्त

April 24, 2026
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार
झारखंड

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार

April 24, 2026
Next Post
Breaking News : चाईबासा में एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने पर हेमंत सरकार का बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी निलंबित

Breaking News : चाईबासा में एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने पर हेमंत सरकार का बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी निलंबित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने विनोद पांडेय की माताजी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने विनोद पांडेय की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: Find out what the weather will be like on April 25 and when relief from the heat can be expected

Jharkhand Weather Update: जानें 25 April को कैसा रहेगा मौसम का हाल और कब मिलेगी गर्मी से राहत

April 25, 2026

Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द! RBI ने लगाई मुहर करोड़ों Users के पैसों का क्या होगा?

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: शनिवार को सिंह राशि में मचेगी हलचल, चंद्रमा-केतु की युति से इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल से सहायक आचार्यों का अनशन समाप्त

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार

गांव मजबूत होंगे तभी राज्य मजबूत होगा-CM Hemant Soren ने मुखियाओं को बांटे करोड़ों के इनाम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra