Desk: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस को लेकर बड़ी बात कह दी है। खड़गे ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी है।
आरएसएस की विचारधारा की तुलना “जहर” से की
दरअसल,खड़गे शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थ,तभी उन्होंने कहा कि देश की ज्यादातर कानून-व्यवस्था की समस्याएं भाजपा और आरएसएस से जुड़ी हैं। मेरी निजी राय है कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।” उन्होंने आरएसएस की विचारधारा की तुलना “जहर” से की। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल का हवाला देते आलोचना की और कहा कि आरएसएस की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Read More: बोकारो एनकाउंटर टीम को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025
फिर से प्रतिबंध की उठाई मांग
खड़गे ने कहा कि सरदार पटेल ने यह भी कहा था कि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी को आरएसएस के लिए काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस और जमात-ए-इस्लामी की गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे मोदी सरकार ने 9 जुलाई, 2024 को हटा लिया। हम मांग करते हैं कि इस प्रतिबंध को फिर से लागू किया जाए।













