Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह ने मुलाकात की।
लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 का दिया आमंत्रण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने बोकारो जिले के टी०टी०पी०एस० ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह से “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली तथा कई अहम निर्देश तथा सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।












