Palamu : पलामू जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ महज़ चार फीट रास्ते को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपियों की तलाशी शुरु कर दी है।
Read More-राहुल गांधी को नेता नहीं रसोईया होना चाहिए था!-तेजप्रताप का बड़ा बयान
बताते चलें कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को वेल्डिंग का काम करने वाले जसीमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में वही कटार इस्तेमाल हुई, जिसका उपयोग नारियल काटने के लिए किया जाता है।
Read More-जोधपुर में मातम: एक साथ 15 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 10 लाख तक सहायता राशि की घोषणा
जमीन का हिस्सा नहीं छोड़ने से नाराज था इरफान
पुलिस जांच में सामने आया कि जसीमुद्दीन का पड़ोसी इरफान अंसारी इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। दोनों के बीच घर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। तय हुआ था कि आठ फीट का रास्ता दोनों बराबर-बराबर छोड़ेंगे, लेकिन जब जसीमुद्दीन ने अपनी जमीन का हिस्सा नहीं छोड़ा। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में इरफान ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
Read More-दुमका में बेटा बना हैवान! डायन बिसाही के शक में मां को उतार दिया मौत के घाट…
एसपी रीष्मा रमेशन के अनुसार, हत्या को अंजाम देने के लिए इरफान ने अब्दुल रमजान और औरंगाबाद निवासी सैफुल्लाह खान को ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







