Dumka : दुमका से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रही है जहां डायन बिसाही के शक में एक महिला को चाकू से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसके खून के रिश्ते ने दिया। घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रामजन हेम्ब्रम बताया जा रहा है।
Read More-हजारीबाग में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने की तोड़ डाले…
बेटी की मौत का कारण मां का मानता था
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले रामजन की 18 वर्षीय बेटी की गंभीर बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। इस मौत का कारण रामजन अपनी मां को मानता था। इसको लेकर उसके मन में कई दिनों से खुन्नस चल रही थी। इसी बीच आरोपी ने महिला पर कई बार हमला भी किया था।
इसी हमले के बचने के लिए महिला अपनी बेटी के ससुराल में जाकर रहती थी। इसी बीच आरोपी ने बहन के घर जाकर महिला को मौत के घाट उतार दिया।
डायन बिसाही के शक में मां को उतारा मौत के घाट
बताते चलें कि घटना तीन दिन पूर्व की है। घटना के दिन आरोपी अत्यधिक शराब के नशे में धुत था। इसी बीच आरोपी ने अपनी बहन के ससुराल में जाकर महिला को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
Read More-दुमका में बेटा बना हैवान! डायन बिसाही के शक में मां को उतार दिया मौत के घाट…
घटना के बाद मृत महिला की बेटी ने रामजन पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले वह भागने की फिराक में था।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











