गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

अड्डाबाजी पर पुलिस की सख्ती, धनबाद में चलाया गया विशेष अभियान

नवम्बर 4, 2025
in क्राइम Crime, झारखंड Jharkhand News
A A
अड्डाबाजी पर पुलिस की सख्ती, धनबाद में चलाया गया विशेष अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: धनबाद जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने अड्डाबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

कई स्थानों पर अड्डाबाजी करते युवकों को दी गई हिदायत

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, बाजार, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। कई स्थानों पर अड्डाबाजी करते युवकों को हिदायत दी गई, जबकि कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अड्डाबाजी के बहाने कई बार असामाजिक तत्व अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं, जिससे क्षेत्र की शांति भंग होती है। ऐसे में यह अभियान जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Read more- झारखंड में बढ़ी सर्दी, शाम की कंपकंपी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

पुलिस की गश्त टीमों ने रात्रि के समय भी सक्रिय रहकर होटलों, ढाबों और सुनसान इलाकों में छापेमारी की। कई स्थानों पर पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि “अड्डाबाजी और सार्वजनिक स्थलों पर अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस की नीति शून्य सहनशीलता की है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।”

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहें ताकि असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का भय बना रहे और आम नागरिक निश्चिंत होकर अपने दैनिक कार्य कर सकें।

Read more- Breaking News: Jharkhand कैबिनेट बैठक में मांडर सिंचाई योजना को 236 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई प्रस्ताव पास

अभियान के बाद आमजन में पुलिस की कार्रवाई को लेकर संतोष और विश्वास का माहौल देखा गया। लोगों का कहना है कि ऐसी सख्त कार्रवाइयों से सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा।

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

झारखंड Jharkhand News

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026
Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
Next Post
Ranchi News: रांची में बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, जानिये क्या है मामला

Breaking News: वासेपुर में धनबाद पुलिस का छापा, प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों की तलाश जारी

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: SMS-2 में डोजर में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: SMS-2 में डोजर में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra