Business News: Maruti Suzuki India ने एक नया इतिहास बना दिया है. कंपनी ने अधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि भारत के बाजार में उन्होनें 3 करोड़ से ज्यादा कारें बेच दी है. यह आंकड़ा बताता है कि Maruti Suzuki को देश में कितना भरोसा और लोकप्रियता मिली हुई है.
इन 3 करोड़ कारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल्स में सबसे आगे है, Maruti Alto 1, Alto की लगभग 47 लाख यूनिट्स बिकी है. इसके अलावा Wagon R की करीब 34 लाख यूनिट्स और Swift की 32 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी है. यानी ये तीनों मॉडल की भारतीय बाजार में मजबूत पहचान बनी हुई है.
Read more- कुछ पल की चूक, और कालका एक्सप्रेस ने छीन लीं 6 जिंदगियाँ- मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा
कंपनी का कहना है कि बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी लोग तेजी से कार खरीद रहें है. इससे कंपनी की ब्रिकी में लागातार बढ़ोतरी हो रही है.
कंपनी का साफ कहना है कि ये 3 करोड़ का आंकड़ा उनके लिए सिर्फ एक छोटी सी कामयाबी है, आगे भी उन्हें ऐसे कई बड़े लक्ष तय करने है और वो आने वाले सालों में और तेजी से आगे बढ़ना चाहते है.
Read more- धनबाद में गंगा दामोदर एक्सप्रेस से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार













