Bokaro : सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज बोकारो पहुंचे। सीएम बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की
इस दौरान सीएम और विधायक कल्पना सोरेन ने पुनाय थान में पारंपरिक विधि-विधान से लुगूबुरु बाबा की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मुख्यमंत्री ने की कामना। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।












