Palamu : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 साल पुराने हत्या के एक मामला का खुलासा किया है। पलामू पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए सीता भुईयां हत्याकांड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम चितरंजन यादव बताया जा रहा है।
बिजली कनेक्शन नहीं देने के कारण उतारा मौत के घाट
पलामू पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जून 2020 को छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामारा में सीता भुईयां नामक शख्स का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले में अनुसंधान कर रही थी।
जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी चितरंजन यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बिजली कनेक्शन नहीं देने के कारण उसकी हत्या कर दी गई।
पहले गला दबाया फिर हत्या कर शव सड़क पर फेंका
आरोपी ने बताया कि चितरंजन यादव ने सीता भुइंया के बगल में एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वह खेती करना चाहता था। खेती के लिए वह बिजली के कनेक्शन अपने खेत तक ले जाना चाहता था पर उसके घर तक बिजली कनेक्शन के बीच में सीता का घर पड़ता था। वह चितरंजन को अपनी जमीन के पास से बिजली कनेक्शन नहीं ले जाने दे रहा था।
इसी बीच चितरंजन ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच एक दिन मौका देखकर चितरंजन ने सीता भुइंया की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसके शव को सड़क किनारे फेक दिया और फरार हो गया। 5 वर्षो के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।












