Ranchi News: रांची में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त किया है. बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव के मद्देनजर शराब को पंजाब से झारखंड के रास्ते बिहार भेजा रहा था. वहीं, कंटेनर का ड्राइवर मौके से भाग निकलने में सफल रहा.
इस मामले को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि, उनको गुप्त सूचना मिली थी, इसी के आधार पर देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कंटेनर को एक हजार पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया.








