Ranchi : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।
Read More-जरुरी खबर: अब आधार में सुधार के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर! UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar एप
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया और मतदानकर्मियों व सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी टीमों को समय पर मतदान केंद्रों तक पहुंचने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए।
Read More-Big Breaking: 12 नवम्बर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुुहर
कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
घाटशिला विधानसभा में कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कार्य के लिए 1200 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी टीमों के साथ ईवीएम मशीनें भी रवाना की गई हैं। वाहनों में जीपीएस लगाए गए हैं ताकि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। मतदानकर्मियों के ठहरने के लिए केंद्रों पर अस्थायी व्यवस्था की गई है।
Read More-कफ सिरप न मिला तो काट डाला गला! मतवे गांव में दिल दहला देने वाली वारदात
1 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा
जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। सीमावर्ती इलाकों में चेक नाकों पर वाहनों की सघन जांच जारी है। 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में मतगणना की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








