Breaking News : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।
Read More-जरुरी खबर: अब आधार में सुधार के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर! UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar एप
धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद
हालांकि अभी तक अस्पताल प्रशासन या परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे उनके लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।इस बीच धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। खबर की सूचना मिलते ही उनकी बेटियों के भी अमेरिका से लौटने की खबर सामने आ रही है।
Read More-Big Breaking: 12 नवम्बर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुुहर
बता देें कि हाल ही में धर्मेंद्र अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी। आज अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More-कफ सिरप न मिला तो काट डाला गला! मतवे गांव में दिल दहला देने वाली वारदात
ही-मैन ऑफ सिनेमा के नाम से है मशहूर
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बॉलीवुड में हमेशा “ही-मैन ऑफ सिनेमा” के रूप में याद किया जाता है। देव आनंद ने एक बार कहा था-“ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं है?” वहीं दिलीप कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगले जन्म में वे धर्मेंद्र जैसी शख्सियत पाना चाहेंगे। इस पर धर्मेंद्र ने कहा था कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और जीवन के हर पड़ाव में उन्होंने फिटनेस को प्राथमिकता दी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









